ट्रक और मारुति में सीधी टक्कर, तीन लोग घायल
तोरपा | खूंटी सिमडेगा मुख्य पथ में कर्रा मोड़ के पास मारुति और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे में स्टेरिंग और सीट के बीच ओमनी चालक फंस गया। बताया जाता है कि मारुति पेट्रोल पंप की ओर से सिरुम टोली जा रहा था, कर्रा मोड़ के समीप धीमी गति से आ ट्रक को टक्कर मार दी। घायलों में मारियस धान 30 वर्ष, सूरा गुड़िया 50 वर्ष, अरविंद तोपनो घायल हुए। सूरा को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।