ट्रक की ब्रेक फेल, चार कारों और एक स्कूटी से हुई टक्कर
पिंजौर। बद्दी की ओर से आ रहे ट्रक की अचानक ब्रेक फेल हो गई। उसकी चपेट में 4 कारें आ गई। ट्रक ड्राइवर ने बताया वह खाली सिलेंडरों का ट्रक भरकर डेराबस्सी जा रहा था। जैसे ही पिंजौर बस स्टैंड टी पॉइंट से पिंजौर मेन मार्केट में पहुंचा तो ट्रक की ब्रेक नहीं लगी। जिसके बाद सामने आ रही 4 कारों और एक स्कूटी से टकराकर ट्रक रुक गया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।