पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर/मांढण (अलवर). शनिवार देर रात जयपुर के चंदवाजी से दो कारों में सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक ट्रक के चालक व परिचालक को बंधक बना 300 से ज्यादा एसी लूट लिए। दोनों को बदमाश शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजवाड़ चौहान की नदी मे पटक गए। तड़के ग्रामीण शौच करने गए तो वहां अचेत पड़े चालक व परिचालक को गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। शाहजहांपुर, नीमराना और मांढण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महज 12 घंटे के भीतर लूट का माल, तीन वाहन और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि चालक इमरान पुत्र जुम्मा निवासी रूपबास (अलवर) एवं परिचालक जाहुल पुत्र जहूर खां चेन्नई से एक ट्रक में आईबीएस कम्पनी के 300 युनिट एसी लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे चाय-पानी पीने चंदवाजी उतरे। उसी समय दो कारों मे सवार आठ से दस बदमाशों ने उनको घेर लिया और रिवॉल्वर लगाकर कारों मे पटक लिया। कुछ बदमाश एसी से भरा ट्रक लेकर भाग गए। बदमाशों ने चालक परिचालक को बंधक बना कर नशीला पदार्थ पिला दिया। उन्हें मरा समझकर बीजवाड़ की नदी में पटक गए।
- चंदवाजी थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि नेमपाल पुत्र राजकुमार व उसके घर वाले दबिश से पहले ही फरार हो गए। मौके से अंशुल पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी कुतीना को गिरफ्तार किया है। लूटा गया खाली ट्रक कसौला चौक (हरियाणा) से और लूट के एसी से लदा एक अन्य ट्रक और परिवहन में इस्तेमाल पिकअप कुतीना से जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक नेमपाल एवं उसका पिता राजकुमार शातिर अपराधी हैं। मानव तस्करी, चोरी, लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के दो दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों मे दर्ज हैं।
ट्रक में लगा था जीपीएस बदमाशों ने तोड़ दिया
- थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया ट्रक मालिक कुलदीप मलिक निवासी मोखडा (रोहतक) से बात की तो उसने ट्रक मे जीपीएस सिस्टम लगा होना बताया। जिसकी आखिरी लोकेशन शाहजहांपुर थाना क्षेत्र बताई।
- आरोपी से पूछताछ में पता चला कि जीपीएस सिस्टम तोड़ दिया गया था, लेकिन वे ट्रक में छूटे चालक के मोबाइल से पकड़ में आ गए। इसे आरोपी साथ ले आए थे। पुलिस ने इसकी लोकेशन तलाशी तो कुतीना क्षेत्र आ रही थी। वारदात चंदवाजी थाना क्षेत्र की होने से प्रभारी राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे।
- नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु भी निर्देश पर मांढण, नीमराना एवं शाहजहांपुर पुलिस ने कुतीना गांव के मुखबिर से पता चला कि नेमपाल पुत्र राजकुमार चौहान के घर में खड़े ट्रक में पूरी रात पिकअप से लाकर सामान लादने की गतिविधि चली। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और ट्रक से 300 एसी बरामद कर लिए। लूटा गया ट्रक कसौला चौक बावल में खड़ा मिला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.