- Hindi News
- National
- Zirakpur News Truck Stuck In Manhole Near Lahegarh Tea Point Car By Night
लाेहगढ़ टी प्वाइंट के पास मेनहोल में दिन में ट्रक फंसा, रात में कार
जीरकपुर-पटियाला रोड की फोरलेनिंग के दौरान बनाया था मेन होल...यह मेन होल जीरकपुर-पटियाला रोड की फोरलेनिंग के दौरान बनाया गया था। तब इसको ऊपर से कवर किया गया था। दो साल पहले यहां शिवालिक विहार में सीवरेज की निकासी के लिए एमसी के ठेकेदार ने इसे खोला था और बाद में इसे बंद नहीं किया। इसको बंद करने का काम जीरकपुर एमसी को करना चाहिए। एक दिन के काम के लिए हजारों लोगों का नुकसान करना लोगों को चुभ रहा है।
शहर में सड़कों पर तो एक्सीडेंट हो ही रहे हैं, खुले पड़े मेनहोल भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। यहां जीरकपुर-पटियाला रोड पर लोहगढ़ टी-प्वाॅइंट के पास एक मेनहोल पिछले एक साल से खुला पड़ा है। इस दौरान करीब एक दर्जनों गाड़ियों के पहिए इस मेनहोल में फंस चुके हैं। इसके बावजूद इसे बंद नहीं किया जा रहा है। शनिवार सुबह इस मेनहोल में एक ट्रक का पहिया फंस गया। इसके बाद क्रेन की
मदद से इसे निकाला गया। शनिवार की शाम इसी मेनहोल में एक फॉर्चूनर कार का पहिया फंस गया। काफी मशक्कत के बाद इसे निकाला जा सका। इसी तरह बीते 27 सितंबर और इस साल 14 जनवरी को भी इसी हाेल में गाड़ियों के पहिए फंसे। एक साल में दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन एक मेन होल बंद नहीं किया गया।
दुकानदारांे ने कहा कि हर महीने एक बड़ा हादसा हो रहा यहां : जीरकपुर-पटियाला रोड पर लोहगढ़ टी-प्वॉइंट के पास एक मेनहोल में हर दिन कोई न कोई गाड़ी क्षतिग्रस्त हो रही है। मेरी वर्कशॉप इस टी-प्वॉइंट के सामने है। हमें अपना काम छोड़कर रोजाना किसी न किसी कार को इस मेनहोल से निकलवाना पड़ता है। मोटर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतीश धीमान ने कहा कि शनिवार को एक ट्रक यहां फंस गया। बड़ी मशक्कत के बाद इसे निकाला जा सका। कई बार एक्सीडेंट्स की प्रशासन को भी शिकायत दी है लेकिन यह मेन होल बंद नहीं हो रहा है। इस ट्रक की वजह से करीब आधे घंटे तक जीरकपुर-पटियाला रोड का ट्रैफिक रुका रहा। पिछले साल भी बरसातों के दिनों में यहां कई गाड़ियां फंसी।