पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, 12 महिला, 3 बच्चों समेत 20 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भावनगर। भावनगर-अहमदाबाद शॉर्ट रास्ते पर एक हादसे की खबर है। रात करीब ढाई बजे इस रास्ते पर सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया, उस पर सवार 20 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। श्रमजीवी परिवार हुआ मौत का शिकार…

 

अहमदाबाद-वडोदरा की ओर जाते हुए सीमेंट से भरा ट्रक रात ढाई बजे पलट गया। जिससे उस पर सवार 20 लोग मारे गए। ये श्रमजीवी परिवार तणाजा के सरतानपर गांव का था। इस हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें भावनगर की सर टी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस समय वहां बचाव कार्य चल रहा है। मृतकों में 12 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैँ।

 

मृतकों की सूची

1- काजलबेन बारैया, उम्र- 22, निवासी तलाजा

2- शोभाबेन मेर, उम्र 32 निवासी  सरतानपर, तहसील तलाजा

3- भोलु मेर, उम्र 6, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

4- पायलबेन बारैया, उम्र 25, निवासी  पादरी, तहसील तलाजा

5- भोलूभाई डाभी, उम्र 14, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

6- ममताबेन चौहाण- उम्र 17, निवासी  तलाजा

7- हरीभाई बारैया, उम्र 28, निवासी  पादरी, तहसील तलाजा

8- कानुबेन वेगड, उम्र 50, निवासी  पादरी, तहसील तलाजा

9- लखीबेन मकवाणा, उम्र 52, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

10- हंसाबेन बारैया, उम्र 40, निवासी तलाजा

11- कैलासबेन डाभी, उम्र 32, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

12- आशाबेन डाभी, उम्र 32, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

13- लाभुबेन वेगड, उम्र 40, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

14- मयुरभाई डाभी, उम्र 33, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

15- कमलेशभाई डाभी, उम्र 12, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

16- हीरलबेन वेगड, उम्र 13, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

17- मधुबेन चुडासमा, उम्र 40, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

18-भुराभाई मकवाणा, उम्र 50, निवासी सरतानपर, तहसील तलाजा

 

सभी मृतक एक ही परिवार के

धोलेर-भावनगर रोड पर स्थित बावणिया गांव में रात ढाई बजे के आसपास वडोदरा की ओर जाने वाला सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया। इस पर 30 लोग सवार थे। सभी तलाजा तहसील के सरतानपर के रहने वाले थे। हादसे में 18 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। 7 घायल अस्पताल में इलाज करवा रहेे हैँ। सभी एक ही परिवार के हैं।

 

मुख्यमंत्री ने की राहत की घोषणा

इस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देेते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।