ट्रूडो को अमेरिका, मेक्सिको के साथ नए नाफ्टा समझौते की उम्मीद
ट्रूडो को अमेरिका, मेक्सिको के साथ नए नाफ्टा समझौते की उम्मीद
ट्रूडो ने गुरुवार को न्यूयॉर्क के आर्थिक क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि तीनों देश नाफ्टा पर दोबारा चर्चा करने के करीब हैं और इसे लेकर अच्छा समझौता हो सकता है।
उन्होंने कहा, \"\"मैं आश्वस्त हूं कि इस प्रस्ताव पर तीनों देश सहमत हैं।\"\"
ट्रूडो ने कहा कि अमेरिका की एक शर्त की वजह से तीनों देशों ने नए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह क्लॉज यह है कि समझौता स्वत: ही हर पांच साल में समाप्त हो जाएगा।
--आईएएनएस