पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रंप ने चीन के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात की

ट्रंप ने चीन के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रंप ने चीन के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात की

लिउ अमेरिकी सरकार के निमंत्रण पर आर्थिक और व्यापारिक मामलों पर चर्चा के लिए मंगलवार को वाशिंगटन पहुंचे थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लिउ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य भी हैं।
लिउ ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की शुभकामनाएं भी ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को दीं।
इस दौरान लिउ ने कहा कि दोनों देशों के संबंध उस महत्वपूर्ण स्तर पर है, जिन्हें आपसी सहमति से क्रियान्वित किए जाने की जरूरत है।
ट्रंप ने कहा कि वह शी के साथ निजी संबंधों और अच्छे कामकाजी संबंधों को महत्व देते हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...