ट्रंप ने जिना हास्पेल को सराहा
ट्रंप ने जिना हास्पेल को सराहा
जिना ने सोमवार को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) की पहली महिला निदेशक के तौर पर शपथ ली।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ट्रंप ने सोमवार को वर्जीनिया में सीआईए मुख्यालय में हास्पेल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि हास्पेल ऐसी शख्स हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ सीअईाए की सेवा की है।
ट्रंप ने कहा, \"\"जिना सख्त हैं, मजबूत हैं और जब देश की रक्षा का सवाल आता है तो जिना कभी पीछे नहीं हटती।\"\"
ट्रंप ने कहा कि सीआईए के साथ 33 वर्षो तक जुड़े रहने के बाद इस संस्था के मूल्यों को जीती हैं।
--आईएएनएस