पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रिटेन. प्रिंस हैरी और प्रिंसेस मेगन की शादी के दौरान एक बार फिर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक विवादित बयान सुर्खियों में है। ये बयान अमरीकी राष्ट्रपति ने 1997 में डायना की मौत के कुछ ही महीनों बाद दिया था। ट्रम्प ने तब एक रेडियो चैनल में कहा था कि वो प्रिसेंस डायना के साथ संबंध बना सकते थे, अगर वो एचआईवी टेस्ट करा लेती। बता दें कि प्रिंसेस डायना ब्रिटिश रॉयल फैमिली की मेंबर थीं। वह प्रिंस चार्ल्स की पहली पत्नी और प्रिंस हैरी की मां थी। 1997 में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो चुकी है।
लेडी डायना की तारीफ करते नहीं थकता थे ट्रम्प
- 2000 में अपने बयान पर सफाई देते हुए ट्रम्प ने कहा था, मेरा मतलब उसकी खूबसूरती से था। वो बेहद आकर्षक थी। मैंने उसे कई बार देखा था। मैं जानता हूं वो सचमुच कितनी खूबसूरत थी। उसके पास सबकुछ था।
इंटरव्यू में करते रहे हॉटेस्ट महिलाओं की बातें
ट्रम्प अपने इंटरव्यू में दुनिया की टॉप 10 हॉटेस्ट महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें उन्होंने लेडी डायना को तीसरा नंबर दिया था। दूसरा नंबर उन्होंने अपनी एक्स वाइफ इवाना को दिया। वहीं, वर्तमान में उनकी वाइफ मेलेनिया को पहला नंबर दिया था। इस इंटरव्यू में ट्रम्प ने एंजेलिना जॉली लिप्स को बहुत बड़ा बताकर अजीब सा कमेंट किया था।
खुद को बताया सेक्स रोगों के खिलाफ लड़ने वाला
- इससे पहले ट्रम्प का एक और इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें वो खुद को सेक्स रोगों के खिलाफ लड़ने वाला सैनिक बताते हैं। उनका मानना था कि महिलाओं को अगर सेक्स रोग हैं तो वो किसी लैंडमाइन से कम विनाशक नहीं हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.