पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाजीपुर में ट्यूटर को मार डाला, दंपती समेत तीन हुए गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाजीपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज गया

गाजीपुर इलाके में ट्यूटर को पीट- पीटकर मार डाला। राजकुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ होम ट्यूशन भी देता था। सोनू ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च की शाम उसका बड़ा भाई राजकुमार (33) वेस्ट विनोद नगर निवासी अपनी एक्स स्टूडेंट ज्योति से मिलने गया था। देर रात उसे भाई को गंभीर हालत में एलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराने की खबर मिली, जिसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर गाजीपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज गया। पुलिस को पता चला कि ज्योति के पति सचिन और उसके दोस्त विजय ने राजकुमार को बुरी तरह मारा था। वह इस बात को लेकर काफी गुस्से में था कि वह प|ी से बात करता है, उसे यह भी शक था कि उसकी कोई रिकॉर्डिंग राजकुमार ने अपने पास रखी हुई है, जिसे लेकर वह उसकी प|ी को ब्लैकमेल करता है। ज्योति उसके पास पहले पढ़ती थी। जिस कारण वह उससे बात करता था। यही बात ज्योति के पति को हरगिज बर्दाश्त नहीं थी। ज्योति भी उससे बात करना नहीं चाहती थी। लिहाजा, दंपति ने उसे सबक सिखाने की ठान ली और योजना के तहत सोमवार रात ज्योति ने राजकुमार को कॉल कर अपने घर बुलाया। यहां पहुंचे राजकुमार को सचिन और उसके दोस्त ने लाठी डंडे से बुरी तरह मारा। उसे प|ी से दूर रहने की हिदायत भी दी थी। उस वक्त ज्योति वहीं पर मौजूद थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर सचिन, उसकी प|ी व विजय को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, युवक को पहले डंडे से पिटा, फिर चाकू मारकर कर दी हत्या:

वजीरपुर इलाके में बीती रात जुए में जीते रुपए मांगने पर युवक की पहले डंडे से पिटाई की, फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी। जबकि बीच-बचाव करने आया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान नीरज उर्फ बिन्नी के रूप में हुई है।

वसुंधरा एंक्लेव मर्डर : पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी किया अरेस्ट

भास्कर न्यूज |दिल्ली. न्यू अशोक नगर के वसुंधरा एन्क्लेव में मां सुमिता और बेटी समरिता की हत्या के दूसरे आरोपी शैंकी शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनय और शैंकी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक पिछले 3 महीने से समरिता विनय को नजरअंदाज कर रही थी। यही हत्या की वजह बनी। वारदात वाले दिन ही शैंकी मुंबई से आया था। पुलिस ने शैंकी को ईस्ट ऑफ कैलाश में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया समरिता और विनय पिछले चार सालों से एक दूसरे को जानते थे। विनय लिव इन में समरिता के साथ रहता था। विनय नशे का आदी है। वह समरिता से अकसर रुपयों की डिमांड करता था। समरिता इस वजह से भी उससे दूरियां बनाने लगी थी। विनय को घर से जाने के लिए भी कह दिया गया था। यह बात विनय को बदर्शत नहीं हुई, जिसने प्लानिंग कर मां-बेटी की हत्या कर दी। रविवार को शैंकी मुंबई से आया तो उसे विनय ने कॉल कर बुला लिया था। दोनों समरिता के घर पहुंचे और वारदात की।

एएसआई पर चाकू से हमला, लुटेरा गिरफ्तार

नई दिल्ली|दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीपू नेपाली (28) के तौर पर हुई। वह गोविंदपुरी नव जीवन कैंप का रहने वाला है। डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने बताया कि 7 मार्च को गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई फैयाज अहमद ने गश्त के दौरान इलाके से दीपक को पकड़ा।

होली पर जवान से लेकर सीपी तक रहे सड़क पर मौजूद

नई दिल्ली|मंगलवार को होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। एहतियातन पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए जवान से लेकर पुलिस आयुक्त तक सड़क पर रहे। बकायदा, पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने तो जवानों के साथ आम लोगों और बच्चों को भी मिठाई खिलाई। मंगलवार को होली पर पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वहां पहुंच जवानों का हौसला बढाया। उन्होंने पुलिस मित्र और अमन कमेटियों के सदस्यों से भी मुलाकात की।

दिल्ली पुलिस ने की हिंसा संबंधी जानकारी साझा करने की अपील

नई दिल्ली|दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन और विरोध संबंधी हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को वाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी कर लोगों से इससे जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से हिंसा से संबंधित कोई भी फोटो, वीडियो या अन्य जानकारी साझा करने की अपील की है जिससे उन्हें जांच में सहयोग मिल सके। पुलिस ने यह भी कहा है कि जानकारी साझा करने वालों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लोग और मीडियाकर्मी वाट्सएप नंबर 8750871243 या ईमेल आईडी crimebranch1sit@gmail.com पर जानकारी साझा कर सकते हैं।

न्यू उस्मानपुर: रुपयों के लेनदेन में युवक की गोली मार की हत्या

यहां न्यू उस्मानपुर इलाके में रहने वाले किरणपाल (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह फल की रेहड़ी लगाता था। उसके घर के नजदीक ही मौसेरे भाई मिथुन रहता है। कुछ दिनों पहले दोनों मौसेरे भाइयों ने एक साथ कमेटी डाली थी। मिथुन को किरण के साढे तीन लाख रुपए देने थे। जिस कारण उनके बीच कुछ दिन से विवाद चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया था कि पिछले दिनों किरण के ऊपर मिथुन की एक नजदीकी महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवा दिया था। मंगलवार को चौथू पुश्ता पर किरण अपने दोस्त जयसिंह के साथ था। दोपहर करीब तीन बजे वहां मिथुन पहुंचा, जहां दोनों मौसेरे भाईयों ने एक दूसरे को रंग लगा होली खेली। बाद में फिर दोनों रुपयों के लेनदेन के मुद्दे पर उलझ गए। इस दौरान गुस्से में मिथुन ने पिस्टल निकाल फायरिंग कर दी। गोली किरण के सिर को पार करते हुए जयसिंह को जा लगी। वारदात में किरण की मौत हो गई, जबकि जयसिंह का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने शाम को ही मामले में आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, रंजिश में बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या

नरेला इलाके में बीती रात एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक की पहचान आशिष कुमार के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में पुलिस वारदात के पीछे आपसी रंजिश मान रही है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आशीष कुमार परिवार के साथ नरेला के स्वतंत्र नगर इलाके में रहता था। वह दाल मील में नौकरी करता था। वारदात वाले दिन वह घर से ही गया था। पुलिस को मंगलवार रात 10.35 बजे सूचना मिली कि नरेला फाटक के पास प्लेट फॉर्म नंबर-एक के पास पुठखुर्द की तरफ एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को आसपास काफी खून पड़ा हुआ मिला था। युवक के सिर पर गोली के 2 निशान थे। पास ही 2 कारतूस के खोल पड़े हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस को शव के पास से 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसके एक नंबर पर फोन मिलाने पर फोन नंबर उनकी प|ी ममता का था। जिनको मामले की जानकारी दी गई। जिन्होंने परिवार के साथ मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस की जांच टीम उस मील के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है, जहां पर आशीष नौकरी करता था।

सरगना के साथियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एडमिशन का झांसा देकर ठगी करने के लिए आरोपी और उसके साथियों ने फर्जी कॉल सेंटर खोला था। इसमें अजय जायसवाल और चंदन भी शामिल होकर वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा दे छात्रों से लाखों की ठगी करने वाली गैंग का सरगना अरेस्ट

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर छात्रों से लाखों रुपए ठगने वाले इंटरस्टेट गैंग का राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गैंग के सरगना को अरेस्ट कर 5 लाख रुपए और मोबाइल बरामद किया है। वहीं गैंग के अन्य दो सदस्यों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम विनय भूषण के रूप में हुई है। डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि मुबारकपुर के रहने वाले अनवर हुसैन ने पुलिस को बताया था कि राम विनय भूषण नाम के शख्स ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी की है। मामला दर्ज कर एसीपी राजौरी गार्डन राम सिंह और एसएचओ अनिल कुमार की देखरेख में टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। टीम ने पीड़ित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों की जांच की। ये सभी मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहे थे। पुलिस ने दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ तक कई जगहों पर छापेमारी की। गैंग के सरगना राम विनय भूषण को पुलिस ने ट्रेस कर अरेस्ट कर लिया।

एक्स ब्वॉय फ्रैंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने की खुदकुशी

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

जगतपुरी इलाके में एक्स ब्वॉय फ्रैंड की ब्लैकमेलिंग ने एक युवती की जिंदगी तबाह कर दी। एक युवक से कुछ रोज पहले हुई सगाई टूट गई, कार्यक्रम में खर्च की गई डेढ लाख की रकम ऊपर से डूब गई। इस बात से परेशान होकर युवती ने बुधवार दोपहर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान गीतिका (22) के तौर पर हुई। वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इस पूरे मामले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। 8 मार्च को युवती ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी थी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते एक्शन लिया होता तो आज लड़की जिंदा होती और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हाेता।

नई दिल्ली, गुरुवार 12 मार्च, 2020 |

03

दिल्ली**

राजधानी में कई जगह पर हिंसक घटनाएं हुईं। गाजीपुर इलाके में ट्यूटर को पीट-पीटकर मार डाला। इस केस में पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है इसके पास अपनी एक्स स्टूडेंट का कोई आइडिया और वीडियो क्लिपिंग थी, जिसे लेकर उसे ब्लैकमेल करता था। वहीं, न्यू उस्मानपुर में रुपयों के लेनदेन के पीछे युवक की हत्या कर दी गई। इधर, नरेला क्षेत्र में रंजिश के मामले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, वजीरपुर इलाके में भी चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या की गई।

नरेला में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या

न्यू उस्मानपुर में मौसेरे भाई को हत्या में दबोचा

इस ऑफिस से होती थी जालसाजी

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जो छात्र परीक्षा में शामिल होते थे, आरोपी उनका डाटा निकाल लेते थे। इसके बाद अपने फर्जी कॉल सेंटर में बैठी लड़कियों से कॉल करवाते थे। छात्र व उनके परिजन कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़कियाें के झांसे में आ जाते। फिर एडमिशन के नाम पर उनसे 30 से 40 लाख रुपए तक ठग लेते थे। आरोपी कई बार मेडिकल कालेज के कॉल सेंटर में भी जाते और वहां हॉल में अपने साथी को खड़ा करके मेडिकल कॉलेज का स्टाफ बता देते थे। ये लोग 1 साल में करीब 1 दर्जन छात्रों को चूना लगा चुके हैं। आरोपी दिल्ली समेत यूपी के कई शहरों में ठगी कर चुके हैं। इन्होंने हाल मे नेताजी सुभाष पैलेस में कॉल सेंटर खोला था। जहां 8 लड़कियां कॉल करती थीं। पुलिस उन लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है।

परीक्षा देने वाले छात्रों का डाटा निकालकर जालसाजी के लिए आरोपी करते थे कॉल

आरोपी से 5 लाख रुपए और मोबाइल बरामद, गैंग के 2 अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका गीतिका ने बताया डेढ़ साल पहले गीता कॉलोनी ग्यारह नंबर ब्लॉक में जिम में उसकी पंकज से मुलाकात हुई। और दोनों की दाेस्ती हो गई। दो महीने पहले युवती को पता चला कि पंकज सट्‌टे का काम करता है, जिस पर उसने ब्रेकअप के लिए कहा तो पंकज ने उसे आपतिजनक वीडियो का हवाला देकर ब्लैकमेल किया। वीडियो सार्वजनिक ना करने के लिए पंकज की मां ने 50 हजार की डिमांड की। उसने रुपयों का बंदोबस्त कर उन्हें दे दिए। 24 फरवरी को आरोपी गीतिका की सगाई में पहुंच गया। वहां उसने लड़के के रिश्तेदारों को वीडियो दिखा दस लाख की मांग की। आरोपी ने गीतिका के होने वाले पति के घर जाकर अपने रिलेशन और आपतिजनक वीडियो के बारे में बताया। जिसे देख लड़के वालों ने गीतिका को स्वीकार करने से मना कर दिया।
खबरें और भी हैं...