पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • TV Actor Shakti Arora Pavitra Rishta Fame Secretly Marries Girlfriend Neha Saxena

'पवित्र रिश्ता' के एक्टर ने की गुपचुप शादी, सामने आईं वेडिंग फोटोज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. 'पवित्र रिश्ता'(2012-13) फेम शक्ति अरोड़ा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एंड एक्ट्रेस नेहा सक्सेना से सीक्रेट मैरिज कर ली है। मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर कर ये जानकारी दी है। फोटो में टीवी कपल शक्ति और नेहा महरून एंड गोल्डन कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शक्ति ने इस फोटो का कैप्शन, "Together is a wonderful place to be!" दिया है। 6 अप्रैल को की शादी...

 

 


- शक्ति और नेहा की शादी 6 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने बताया, "हमारी शादी काफी जल्दी में हुई। सुबह हल्दी और शाम को सात फेरे हुए। इसमें सिर्फ चुनिंदा फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए।" 
- 2017 में शक्ति और नेहा को लेकर बीच में ये खबरें आई थीं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। जिसकी वजह शक्ति की इंडोनेशियन सिंगर जसकीय गोटिक (Zaskia Gotik) से नजदीकियां बताई गई थीं।

- उस वक्त शक्ति ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे झूठ बताया था और कपल का रिश्ता तब टूटते-टूटते बचा था। बता दें, दोनों ने 2014 में सगाई की थी।  


नोटबंदी की वजह से टली थी शादी 
- नवंबर 2016 में शक्ति और नेहा की शादी की डेट फिक्स्ड हो गई थी लेकिन अचानक इसी महीने नोटबंदी की खबर आने के बाद कपल ने शादी पोस्टपोन कर दी थी। 
- शादी पोस्टपोन के साथ ये खबरें भी आईं कि अब ये कपल 2017 में शादी करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब 16 महीने बाद इनकी शादी हुई है।


इन शोज में नजर आईं नेहा
- नेहा ने 2009 में टीवी शो 'सजन घर जाना है' से डेब्यू किया था। इसके बाद नेहा 'तेरे लिए'(2010), 'अमिता की अमित'(2013) और 'नच बलिए'(2015) में नजर आ चुकी हैं।

 

इन टीवी शोज में काम कर चुके शक्ति
- शक्ति ने 2006 में 'शश्श्श... फिर कोई है' से टीवी करियर की शुरुआत की थी। 
- बाद में शक्ति ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट'(2006), 'दिल मिल गए'(2007), 'बा बहू और बेबी'(2009), 'तेरे लिए'(2010), 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो'(2011), 'संस्कार लक्ष्मी'(2011), 'पवित्र रिश्ता'(2012), 'गुमराह'(2012), 'कसम प्यार की'(2016) जैसे कई शोज किए।

 

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना की कुछ PHOTOS...