पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें2017 छोटे परदे से जुड़े कुछ फेमस कलाकारों के लिए भाग्यशाली रहा। भारती सिंह-हर्षलिंबाचिया, आशका-ब्रेट और वत्सल सेठ-इशिता दत्ता जैसी कई प्यार करने वाली जोड़ियों ने शादी कर एक नए रिश्ते की शुरुआत की। इस साल भी संग्राम सिंह और पायल रोहतगी के अलावा कुछ और टीवी स्टार्स शादी की तैयारियां कर रहे हैं। जानिए चार जोड़ियों के बारे में जो इस साल शादी करने का प्लान कर रहे हैं..
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक
टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक अपने बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ जून 2018 में शादी करने की योजना बना रही हैं। हालांकि शादी की तारीख और समय अभी निश्चित होना बाकी है। इस बारे में अभिनव ने बताया, ‘अभी तक हमने जून मे शादी करने का फैसला किया है। अगले महीने तक सब कुछ फाइनल हो जाएगा, लेकिन हमने शादी समारोह की जगह चुन ली है। चूंकि मैं पंजाब से हूं और रूबीना हिमाचल प्रदेश से हैं। इसलिए हमारी शादी दोनों रीतिरिवाजों से होगी। हमने इस शादी को यादगार बनाने का फैसला किया है।’
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.