टीवीएस मोटर को 662 करोड़ रुपये का मुनाफा
टीवीएस मोटर को 662 करोड़ रुपये का मुनाफा
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 662.59 करोड़ रुपये रहा, जबकि 31 मार्च 2017 को खत्म हुए वित्त वर्ष में यह 558.08 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसका कुल कारोबार 15,617.66 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में यह 12,664.75 करोड़ रुपये था।
--आईएएनएस