पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपवास की दो तस्वीरें:भाजपा के हिस्से ठंडक और धरतीपुत्र चिलचिलाती धूप में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भावनगर। इस समय पूरे देश में उपवास का सीजन चल रहा है। भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए मानों यह एक खेल है। पार्टी के सदस्य ढाई-ढाई घंटे का उपवास रख रहे हैं।  दोनों दलों ने उपवास को हाईफाई उपवास बना दिया है। उधर भावनगर में अधिकार की जमीन प्राप्त करने के लिए किसान खुले में चिलचिलाती धूप में कई दिनों से धरना दे रहे हैं। उधर राजकोट में भाजपा सांसद 8 कूलर्स के बीच उपवास किया। क्या यही है लोकतंत्र…

पूरे देश के साथ-साथ भावनगर में भी शहर जिला भाजपा द्वारा संसद ठप्प करने के कारण घोघागेट चौक में प्रतीक धरने का आयोजन किया। उससे 25 किलोमीटर दूर 12 गांव के किसान अपनी उपजाऊ जमीन को लेने के लिए कई दिनों से धरना दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या यही है लोकतंत्र?

 

तस्वीरें बताती हैं हकीकत

एक ही दिन में एक ही समय में आयोजित इस धरने में यही अंतर है कि किसान अपनी जमीन लेने के लिए 39 डिग्री सेल्सियस तापमान में किसी भी प्रकार की प्राथमिक सुविधा के बिना अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा द्वारा किए जा रहे उपवास कार्यक्रम से उनके कार्यकर्ता ही मूल एजेंडे से नावाकिफ हैं। भाजपाई हाईफाई तरीके से ठंडक के बीच, एयरकूल्ड डोम के नीचे बैठकर उपवास कर रहे हैं। इन दोनों उपवासों की तस्वीरें ही बताती हैं कि हाईफाई उपवास में नेताओं की भीड़ है, तो दूसरी तरफ धरने पर बैठे किसानों के पास कोई नेता नहीं फटक रहा है।

 

खबरें और भी हैं...