ट्विटर का एपीआई सभी डेवलपर के लिए उपलब्ध
ट्विटर का एपीआई सभी डेवलपर के लिए उपलब्ध
ट्विटर ने डेवलपर के लिए अप्रैल 2017 में खाता कार्यकलाप यानी अकाउंट एक्टिविटी एपीआई उपलब्ध कराने की घोषाणा की थी जोकि उन्हें बेहतर अनुभव दिलाने वाले कार्य व्यापार तैयार करने में सक्षम बना सके।
माइक्रोब्लॉगिंग मंच की ओर से बुधवार को कहा गया, \"\"आज हम यह घोषाणा करते हुए खुश हैं कि अकाउंट एक्टिविटी एपीआई अब हमारे डेवलपर पोर्टल के जरिए सभी डेवलपर के लिए उपलब्ध है।\"\"
ट्विटर इसके साथ ही अपने परंपरागत सेवा जैसे स्ट्रीम्स, यूजर स्ट्रीम्स और रेस्ट डायरेक्ट मैसेज को बदल रहा है।
--आईएएनएस