पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया। इस सीजन में खेले अपने 14 मैचों में से विराट की टीम 6 मैच ही जीत सकी। हालांकि ये सीजन निजी तौर पर विराट के लिए बेहद स्पेशल साबित हुआ। इस सीजन के 14 मैचों में उन्होंने 530 रन बनाए। इसके साथ ही विराट 5 IPL सीजन में 500+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैट्समैन बन गए। इसके अलावा विराट के लिए ये सीजन तब और स्पेशल बन गया। जब उन्हें इंडियन ओरिजिन के गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने उन्हें स्पेशल मैसेज भेजकर उनकी तारीफ की। इस मैच के बाद हुआ था ट्वीट..
- IPL 2018 में 12 मई को हुए टूर्नामेंट के 45वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का मुकाबला हुआ था। जिसे बेंगलुरु की टीम ने 5 विकेट से जीता था।
- मैच में बेंगलुरु को जीत के लिए 182 रन का टारगेट मिला था। जिसके बाद विराट की टीम ने 19 ओवर में 187 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
- उस मैच में विराट और एबी डिविलियर्स ने बेंगलुरु की ओर से तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े थे। इस दौरान विराट ने 70 तो एबीडी ने 72* रन की इनिंग खेली थी।
पिचाई ने बताया खुद को लकी
- दिल्ली के खिलाफ हुए मैच के बाद विराट ने एबीडी की तारीफ करते हुए लिखा था, 'इस शख्स के साथ बैटिंग करना हमेशा पसंद रहा है, वे क्रीज की दूसरी ओर खड़े इंसान के लिए चीजें आसान बना देते हैं। आज हमारे बीच एक और स्पेशल पार्टनरशिप हुई। जीत के साथ खत्म करके खुशी हुई।'
- विराट के इस ट्वीट के बाद गूगल कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने भी ट्वीट किया था। पिचाई ने लिखा था, 'लकी रहा जो इस मैच को लाइव देख सका। आपने और एबीडी ने मिलकर इसे बेहद आसान बना दिया और साथ में क्लासिक क्रिकेटिंग शॉट्स देखने को मिले वो अलग। सच में #IPL 2018 देखने में मजा आ रहा है।'
- पिचाई के ट्वीट के बाद विराट ने हाल ही में ट्वीट करते हुए उन्हें जवाब दिया है। पिचाई को जवाब देते हुए विराट ने लिखा, 'थैंक यू सुंदर पिचाई, बेहद खुश हूं कि हम आपको एंटरटेन कर सके।'
- बता दें कि विराट और एबीडी को IPL में पार्टनरशिप का बादशाह माना जाता है। इन दोनों विस्फोटक बैट्समैन के बीच IPL टूर्नामेंट में 7 बार 100+ रन की पार्टनरशिप और 1 बार 200+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.