पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्विटर : मोदी केजरीवाल से जुड़ी घटनाएँ टॉप 5 में

ट्विटर : मोदी-केजरीवाल से जुड़ी घटनाएँ टॉप 5 में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्विटर ने साल 2014 में भारत में सबसे बड़े राजनीतिक और अन्य पलों की सूची जारी की है.

इस सूची में नंबर वन है नरेंद्र मोदी का वो बयान जो उन्होंने लोक सभा चुनाव अभियान के दौरान दिया था कि उनके समर्थक ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें. केजरीवाल से जुड़ी घटनाएँ भी टॉप 5 में हैं.

आइए डालते हैं ट्विटर की इस टॉप 5 लिस्ट पर

1. 22 अप्रैल 2014- चुनावों से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे चुनाव अभियान के दौरान ऐसे बयान देने से गुरेज़ करें जो ग़ैर ज़िम्मेदाराना हों

2. 3 मई 2014- नरेंद्र मोदी ने एक हिंदी न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया जिसके बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस छिड़ गई

3. 23 अप्रैल 2014- आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी से चुनावी नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि शाज़िया इल्मी के बयान को साम्प्रादियक करार दिया गया. दरअसल यू ट्यूब पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो ये कहती हुई दिखाई दे रही थीं कि मुसलमानों को सेक्युलर न होकर पहले अपने घर को देखना चाहिए.

4. 21 मई 2014- दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया.

5. 11 अप्रैल 2014- समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने ये कहकर विवाद छेड़ दिया था कि बलात्कार की शिकार महिलाओं को भी सज़ा होनी चाहिए