- Hindi News
- National
- Mohali News Two Bike Riders Seriously Injured In Car Collision Case Registered
कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, मामला दर्ज
खरड़| खरड़-मोरिंडा हाइवे पर गांव मामूपुर के निकट हुई एक सड़क दुर्घटना में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट गंभीर घायल हो गए जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में रामनगर, मुंडिया कलां, लुधियाना निवासी रविंदर कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालके के विरूद्ध धारा 279, 337, 338, 427 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने ब्यान दर्ज करवाए है कि वह सीयू में बीएससी (न्यूट्रिशियन एंड डाइट विष्य) फ़र्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। वह गत दिवस अपने क्लासमेट निशांत चौधरी के साथ अपने बाइक नंबर पीबी10ईएफ-4223 पर सवार होकर सुबह करीब 9:30 बजे खरड़ से घडुआं स्थित अपने कॉलेज जा रहा था कि जब वह गांव मामूपुर के निकट पहुंचे तो एक तेज़ रफ़्तार आल्टो कार नंबर सीएच01एएस-1810 के अज्ञात चालक ने लापरवाही के साथ ड्राइव करते हुए इनके बाइक को टक्कर मार दी व मौके से कार सहित
फरार हो गया। इस हादसे में दोनों दोस्तों की टांगों में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।