पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Two Bikes Collided On Ratu39s Dead End Both The Driver39s Dead

रातू के अगड़ू मोड़ पर दो बाइक टकराई, दोनों के चालक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रातू | अगड़ू मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइकों (जेएच01सीए-0806 व जेएच01एजेड-6593) में सीधी टक्कर हो गई। मौके पर दोनों के चालकों की मौत हो गई। इसके अलावा एक बाइक के पीछे बैठा नीतेश कच्छप घायल हो गया। सुंडील निवासी घायल नीतेश कच्छप को रिम्स भेजा गया है। वहीं, दुर्घटना में मृत बाइक चालकों की पहचान सुंडील डेल टंगरा निवासी सोमा खलखो व रांची के टुपुदाना सोदाग निवासी अरुण लकड़ा के रूप में की गई। अगडु मोड़ के पास दो बाइक चालकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई थी। इससे सोमा खलखो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पर पीसीआर 29 के पुलिस जवानों को दी। पीसीआर 29 के जवान घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में ही अरुण लकड़ा की मौत हो गई। रातू पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई।
खबरें और भी हैं...