पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुए में तैर रहीं थी बच्चों की दो लाशें, अंदर जाकर देखा तो मिले महिला के कटे हाथ-पैर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार (एमपी)।  धार के कचनारिया गांव में शनिवार को एक दु:खद घटना में मां और उसके दो मासूम बेटों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस व ग्रामीणों का आशंका है कि महिला दोनों बेटों को लेेकर कुएं में कूद गई। महिला के मायके पक्ष के लोग पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है-पति शराब पीकर महिला से मारपीट करता था। 

 

- एसआई केएस टांक ने बताया सुबह 11 बजे गांव के माध्यमिक विद्यालय के समीप कुएं पर एक महिला मीराबाई पति सोमा पानी भरने गई। उसे कुएं में दो बच्चों के शव पानी में पड़े दिखे।

- महिला चिल्लाई तो उसका पति सोमा व ग्रामीण कुएं पर आए। पुलिस को सूचना दी गई। कुएं से बालक उमेश व उसके छोटे भाई रितेश के शव स्थानीय लोगों ने पानी में कूदकर निकाले।

- कुएं की मुंडेर पर महिला की चप्पल दिखाई दी। जिस पर पुलिस को महिला का भी कुएं के होने की शंका हुई।

- गोताखारों ने खोजबीन की तो महिला का पैर एक गोताखोर के हाथ में आया।

- अन्य एक और गोताखोर ने महिला को निकालने में मदद की लेकिन सफल नहीं हुए। रस्सी के सहारे महिला का शव बाहर निकाला गया। 

 

आधे घंटे पहले महिला व बच्चे बैठे थे पेड़ की छांव में 

- कुएं पर पानी भरने गई जिस महिला मीराबाई ने बच्चों के शव देखे उसने बताया कि आधे घंटे पहले ही उसने कालीबाई को दोनों बच्चों के साथ कुएं के पास एक पेड़ के नीचे छांव में बैठे देखा था।

- कालीबाई अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। उसने बताया-पेड़ के नीचे बैठा देख लगा धूप ज्यादा है, महिला बच्चों को लेकर छांव में बैठ गई होगी। 


15 दिन पहले ही जीजा को समझाया था कि मारपीट मत किया करो 
- कालीबाई के भाई नाहरसिंह ने अपने जीजा जामसिंह पर आरोप लगाया कि मेरी बहन को मार कर कुएं में फेंक दिया।

- 15 दिन पहले ही मेरी बहन के सुसराल गया था। मैंने जीजा को समझाया था कि मेरी बहन के साथ मारपीट मत किया करो।

- कालीबाई के पिता भीमा ने बताया दो दिन पहले ही मोबाइल पर बेटी से बातचीत हुई थी, वह बता रही थी कि 22 अप्रैल को देवर की शादी है।

- भीमा ने आरोप लगाया कि जामसिंह शराब पीकर मेरी बेटी को मारता पीटता था।