पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजामनगर। शहर के प्रख्यात वकील किरीट जोशी की दिन-दहाड़े चाकू के वार से की गई हत्या का मामला सुलझ गया है। भू-माफिया जयेश पटेल ने दुबई से वकील की हत्या की सुपारी दी थी। इसके लिए दो कांट्रेक्ट किलर्स को 50 लाख रुपए दिए गए थे। दो कांट्रेक्ट किलर मुम्बई से अरेस्ट…
इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई टीम बनाई थी। हत्या करने वाले दो कांट्रेक्ट किलर को पुलिस ने मुम्बई से अरेस्ट किया। इन्हें भू-माफिया जयेश पटेल ने दुबई में बैठे-बैठे वकील की हत्या के लिए 50 लाख की सुपारी दी थी। इस मामले में अभी कई आरोपियों के नाम सामने आने वाले हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी जयेश पटेल ने 20 अप्रैल को ही फर्जी पासपोर्ट से देश छोड़कर दुबई चला गया था। जयेश के खिलाफ 27 मामले हैं। दोनों कांट्रेक्ट किलर मुम्बई से राजकोट आए थे, उसके बाद जामनगर पहुंचे थे।
28 अप्रैल को दिन-दहाड़े हुई थी हत्या
जामनगर के व्यस्त टाऊनहॉल इलाके में गत 28 अप्रैल की रात को यहां के जाने-माने वकील किरीट भाई जोशी पर चाकू से कई वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या दो बाइक सवारों साइमन और अजय ने की थी। हत्या के बाद दोनों बाइक सवार भाग गए थे। पुलिस ने उनका स्केच बनाकर हत्या का सुराग देने वाले को 50 हजार का इनाम भी रखा था। मृृतक के भाई ने यह आशंका प्रकट की थी कि इस हत्या के पीछे भू-माफिया जयेश पटेल का हाथ हो सकता है।
100 करोड़ का जमीन घोटाला
पुलिस ने 100 करोड़ के जमीन घोटाले के आरोपी जयेश पटेल और दोनों बाइक सवारों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया था। इस घोटाले के फरियादी की ओर से वकील किरीट भाई को नियुक्त किया था। किरीट भाई की कोशिशों के चलते जयेश को लम्बे समय तक जमानत नहीं मिली और उसे जेल में रहना पड़ा था। इससे उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए किरीट भाई से बदला लेने के लिए पहले तो उसने देश छोड़ दिया, उसके बाद दुबई से ही उसने किरीट भाई की हत्या के लिए 50 लाख की सुपारी दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.