पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयमुनानगर। यहां के गुलाबगढ़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक पर सवार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें यमुनानगर से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरा मामला...
- घटना यमुनानगर से 40 किलोमीटर दूर की है। बोम्बेपुर गांव का रुस्तम (23) और अदृश (47) बाइक पर सवार होकर बिलासपुर के स्टोन क्रेशर पर काम के लिए जा रहे थे।
- जब वे गुलाबगढ़ के नजदीक पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें सामने से टक्कर मारी। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
- इनकी बाइक के पीछे एक अन्य बाइक भी थी, जिस पर दो युवक सवार थे। इनकी बाइक भी ट्रैक्टर से टकरा गई।
- ये दोनों भी जख्मी हो गए। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार
- हादसे के बाद से चालक अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.