पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायगढ़। मुंबई हावड़ा रेल लाइन पर सोमवार को तड़के 3:45 बजे चार हाथी टकरा गए। इसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायल हाथी मौके से उठकर जैसे-तैसे जंगल की ओर चले गए। इस घटना में ट्रेन के यात्री बाल-बाल बच गए जबकि इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। फिर ट्रेन का इंजन बदलकर उसे मौके से रवाना किया गया।
-दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय घोष ने बताया कि मुंबई हावड़ा (12810) ओडिसा के झरसुगुड़ा से आगे बागडीह- धुतरा के बीच सोमवार को तड़के 3:45 पर पहुंची थी कि अचानक जोर का झटका लगा। पूरी ट्रेन हिल गई। यात्रियों को लगा कि कोई बड़ी घटना हो गई।
- दरअसल लोको पायलट को हाथियों का झुंड दिखा। उसने इमर्जेंसी ब्रेक लगाया उसके बावजूद 4 हाथी चपेट में आ गए। उस वक्त ट्रेन की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे थी।
- घटना में एक मादा हाथी और शावक की मौत हो गई। बाकी दो घायल हाथी झुंड के साथ किसी तरह जंगल की ओर चले गए।
- दुर्घटना बागडीह स्टेशन से थोड़ा आगे हुई। इसमें ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरा इंजन मंगाया गया और उसे लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.