पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुठभेड़ के बाद दो गैंगस्टर गिरफ्तार, एक फरार, एक मुलाजिम जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर.   कस्बा मजीठा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। तीसरा फरार हो गया। गोलीबारी में एक पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गया। इनके कब्जे से एक कार, दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान बलराज सिंह उर्फ भूरी निवासी गांव बसंत कोट और हरमनजीत सिंह निवासी गांव उमरपुर है। एसएसपी देहाती परमपाल सिंह ने कहा कि दोनों से पूछताछ में पता चला है कि ये मजीठा में बड़ी वारदात करने वाले थे। इन्हें सिंगापुर में बैठे आतंकवादी पवित्र सिंह की ओर से फंडिंग की जा रही है।

 

पुलिस ने घेरा तो ट्रैक्टर छीन भागेे, फिर दूसरे गांव में घेरा
थाना मेहता पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव वडाला में गैंगस्टर वारदात करने आए हैं। टीम तुरंत रेड की और गैंगस्टरों को घेर लिया। कार में बैठे गैंगस्टरों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए तो खेतों में जा छिपे। मौका पा राहगीर से ट्रैक्टर छीनकर गांव बुढ्ढ़ा थेह जा पहुंचे  पीछे लगी पुलिस ने भी गांव को घेर लिया। गैंगस्टरों ने फिर से फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से 20 से 25 राउंड फायर हुए। आखिर दो गैंगस्टरों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तीसरा साथी भाग निकला।

खबरें और भी हैं...