- Hindi News
- National
- Tamar News Two Miscreants Running Away Snatching Bags Of Money Grabbed By Uncontrollable Mob Beaten To Death
रुपए का बैग छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को बेकाबू भीड़ ने दबोचा, पीट-पीटकर मार डाला
सोनबरसा चौक पर एक व्यवसायी से रुपए छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। व्यवसायी से रुपए का झोला लेकर बाइक पर सवार होकर भाग रहे दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए लोगों ने खड़ी तुलसी बस के निकट ठेला लुढ़का दिया। ठेला से टकराकर दोनाें बाइक सवार बदमाश गिर पड़ा। ग्रामीणों को आते देख बदमाश भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दो को दबोच लिया। एक बदमाश को नन्दीपत जीतू अन्तर्वर्ती महाविद्यालय के छात्रावास के पीछे झाड़ी से तो दूसरे काे बस स्टैंड के सामने झाड़ी से पकड़ लिया। दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों बदमाशों के शव को पाेस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी फूल मोहम्मद के 20 वर्षीय पुत्र शाहरुख खान व सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला निवासी हबीब अंसारी के पुत्र मो. कासिम के रूप में की गई है। बताया गया है कि रुपए वाला झोला तीसरे बदमाश के पास था। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल का मैगजीन व तीन गोली बरामद की है। घटना के बावत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पिस्टल के बट से मारा
मंगलवार सुबह 6 बजे सोनबरसा मुख्य चौक पर व्यवसायी स्थानीय वार्ड-14 निवासी राम एकवाल साह के 40 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश साह अपने दुकान पर पहुंचा। व्यवसायी ने बताया कि उसके हाथ में एक झोला था, जिसमें कुछ रुपए थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचा और झोला छीनने लगा। असफल होने पर पिस्टल से फायरिंग करना चाहा लेकिन, फायर नहीं होने पर बट से वार करते हुए झोला लेकर भाग गया। इधर, आक्रोशित लोगाें ने बदमाशों की बाइक में अाग लगा दी। इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हत्या के बाद जुटी भीड़।