- Hindi News
- National
- New Delhi News Two More Accused Arrested In The Head Constable Ratanlal Murder Case
हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या मामले में और 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पर पत्थर बरसाने वालों की भीड़ में महिलाएं भी थीं शामिल
चांद बाग हिंसा में हेड कांस्टेबल रतनलाल हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियांे की पहचान गुलफाम और तनवीर के रूप में हुई है। चांदबाग के दंगों में दोनों का नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन दोनों फरार चल रहे थे। दोनों आरोपी मुस्तफाबाद इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से यह भी पूछताछ कर रही कि वे हेड कांस्टेबल हत्या मामले में शामिल थे या नहीं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर दंगों में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जबकि इससे पहले दंगों में हत्या और चांदबाग में हिंसा के मामले में जांच करते हुए एसआईटी ने वीडियो फुटेज और लोकल इनपुट के बाद 7 आरोपी सलीम, जलालुद्दीन, अय्यूब, यूनुस, आरिफ, दानिश और सलीम खान को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि चांदबाग में दंगों के दौरान ही हेडकांस्टेबल रतनलाल की हत्या हुई थी। इसके अलावा शाहदरा जिला के तत्कालीन डीसीपी अमित शर्मा और एसीपी गोकलपुरी अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा दर्जनों पुलिसकर्मी दंगाइयों के पत्थर और लाठियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जांच के दौरान पता चला कि दंगाइयों ने इस पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। वे दंगे के दौरान सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो जाएं, इससे बचने के लिए उन्होंने प्रदर्शन स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस पर हमला करने वाले दंगाइयों में पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल थीं। वीडियो में साफ दिख रहा था किस तरह महिलाएं भी पुलिस पर पत्थर बरसा रही थीं।
वीडियो फुटेज से खुल सकता है हत्या का राज
जांच टीम एसआईटी को आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या को लेकर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक इलाके के लोगों के बयान और कुछ ऐसे वीडियो फुटेज हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े कई राज खुलने की संभावना है।
आरोपी सलमान ने आईबी कर्मी पर चाकू से किए थे तीन वार, पांच नामों से देता है अपना परिचय
आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी मोमिन उर्फ सलमान को कोर्ट ने 4 दिन की पुिलस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सलमान ने बताय कि उसने अंकित शर्मा पर चाकू से तीन बार वार किए थे। अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उस पर सैंकडों बार चाकू लगने की बात कही गई थी। बता दें आरोपी सलमान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को नंद नगरी इलाके से गिरफ्तार किया था।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में स्पेशल सेल ने सलमान उर्फ हसीन कुरैशी उर्फ नन्हे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया।सलमान ने अंकित शर्मा पर तीन बार चाकू से वार किया था। अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि उसके शव पर 400 बार चाकू से वार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पांच नाम हैं। उसे अलग-अलग नामों से जाना जाता। इसमें मोमीन उर्फ सलमान उर्फ हसीन उर्फ मुल्ला उर्फ नन्हें शामिल हैं। आरोपी को सुंदर नगरी से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया था। दरअसल, ताहिर का नाम भी एफआईआर में दर्ज था। इधर, पुलिस ने पिछले दिनों इलाके के आमलोगों से भी घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीर की मांग की थी, जिससे जांच में मदद मिल सके।
चचेरे भाई के साथ 50 से ज्यादा वारदात में रहा है शामिल
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका जन्म राजस्थान में हुआ था। बाद में वह अपने माता-पिता के साथ बेगमपुर, दिल्ली में किराए के मकान में रहने लगा। 7वीं कक्षा तक पढ़ाने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह अपने चचेरे भाई अनिल उर्फ टोनी के साथ मिलकर स्नैचिंग करने लगा। अनिल बेगमपुर थाने का घोषित बदमाश है। वह 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।
पुलिस ने खुद को रंग से सराबोर कर शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली
बेगमपुर थाना पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक स्नैचिंग व डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खुद को होली के रंगों में रंग लिया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशीष उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी 2 दर्जन से ज्यादा स्नैचिंग मामलों में वॉटेंड था। वह दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक गोल्ड चेन छीन चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल, 3 कारतूस और 2 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस 13 मामले सुलझाने का दावा कर रही है। डीसीपी एसडी मिश्रा ने बताया कि बेगमपुर थाना पुलिस को होली के मौके पर आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएचओ बेगमपुर की देखरेख में एक टीम का गठन किया। टीम पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सिविल ड्रेस पहनने के अलावा अपने चेहरों को होली के रंगों में रंग लिया था।
ऑटो में सवार महिला एसआई से 72 हजार लूटकर हुए फरार
भास्कर न्यूज |नई दिल्ली
अक्षरधाम मंदिर के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने ऑटो सवार एक एसआई महिला का बैग छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बैग में में 72 हजार रुपए कैश, मोबाइल फोन, सोने की चेन, दिल्ली पुलिस का आईकार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। एसआई का आरोप है कि वारदात के काफी देर बाद भी उनका फोन ऑन था। उन्होंने पुलिस से अपना फोन सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस करने के लिए कहा, लेकिन पांडव नगर थाना पुलिस ने उनका नंबर सर्विलांस पर नहीं लगाया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
ऑनलाइन जीवन
साथी ढूंढ़ना पड़ा महंगा; शादी का झांसा
देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
इधर, अंकित हत्या मामले में सलमान 4 दिन की रिमांड पर
आंखों में गुलाल डालकर लूटने वाला शातिर अरेस्ट
भास्कर न्यूज|नई दिल्ली साउथ दिल्ली में एक युवती को ऑनलाइन रिश्ता ढूंढना काफी महंगा साबित हुआ। दसअसल खुद को इंजीनियर बताने वाले जिस शख्स से परिचय हुआ था, युवती ने उसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खाबर अली के रूप में हुई है। डिफेंस कॉलोनी पुलिस को शिकायत देने वाली युवती ने बताया कि वह जीवनसाथी ढूंढने वाली एक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड थी। इसी दौरान उसे खाबर अली का प्रोफाइल पसंद आया था। युवक ने शादी का वादा कर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए और करीब 30 हजार रुपए भी उससे किसी बहाने से ले लिए। कुछ दिन साथ घूमने-फिरने के बाद अचानक मिलना जुलना बंद कर दिया।
आईबी कर्मी की हत्या का आरोपी की कोर्ट में हुई पेशी।
चांद बाग हिंसा में पुलिस ने वीडियो फुटेज और इनपुट पर 7 लोगों को किया था गिरफ्तार
3 कारतूस और 2 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस 13 मामले सुलझाने का दावा कर रही है। डीसीपी एसडी मिश्रा ने बताया कि बेगमपुर थाना पुलिस को होली के मौके पर आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएचओ बेगमपुर की देखरेख में एक टीम का गठन किया। टीम पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सिविल ड्रेस पहनने के अलावा अपने चेहरों को होली के रंगों में रंग लिया था।
नई दिल्ली| दक्षिणी जिले की मालवीय नगर थाना पुलिस ने आंखों में गुलाल फेंककर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सावित्री नगर निवासी विक्की (18) के रूप मे हुई है। इस पर लूट का केस दर्ज था। पुलिस ने उसके पास से 9500 रुपए बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। आरोपी ने लूट की योजना बनाई और उसके लिए गुलाल खरीदा। 7 मार्च को उदय प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुबह करीब 8.30 बजे चिराग दिल्ली में में एक युवक आया और टैंपो में साथ जाने को कहा। वह टैंपो लेकर चल पड़ा तो रास्ते में युवक ने उसकी आंखों में कोई पीले रंग का पाउडर डाल दिया और नाक पर मुक्का मारकर 20 हजार रुपए लूट फरार हो गया था।
नई दिल्ली, शनिवार 14 मार्च, 2020 |
03
दिल्ली**