रामपुर बाजार से दो मोटरसाइकिल की हुई चोरी
मुरी| सिल्ली थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार से अज्ञात चोरों द्वारा दो मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को रामपुर चालू बाजार में सामान लेने के लिए पिपरदाग निवासी महेश्वर बेदिया अपनी मोटरसाइकिल होण्डा साईन न0 जेएच 01 सीएल 0386 एवं बरलंगा गोला निवासी हीरालाल बेदिया मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर न0 जेएच 24 सी 5549 से आया और अपने मोटरसाइकिल को बाजार के एक छोर पर ताला बंद कर बाजार में सामान खरीदने लगे, सामान खरीदने के पश्चात वापस अपनी मोटसाईकिल के पास पहुंचे तो वहां पर मोटरसाइकिल गायब मिला।