पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज
रांची | सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी में पुराने विवाद को लेकर गुरुवार देर रात दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के दिलीप गुप्ता को गंभीर चोट लगी। उन्हेें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आठ टांके लगा। मामले में दिलीप गुप्ता का बेटा प्रशांत कुमार ने प्रकाश सिंह, गोलू सिंह, बम वर्मा, अमित वर्मा, रिशु वर्मा और हरि यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष से निक्की कुमारी ने दिलीप गुप्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।