पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरनाल(हरियाणा). असंध मार्ग कतलाहेड़ी से बांसा मार्ग की तरफ रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राॅली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार महिला व चालक की मौत हो गई, जबकि 7 बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। हादसे का कारण खेत में आग से उठ रहे धुंए को बताया जा रहा है।
हादसे के बाद ड्राइवर बस को स्टार्ट ही छोड़कर भागा
घायलों ने बताया कि करनाल डिपो की बस नंबर 27 अप्रैल को बतौर ड्राइवर जॉइन करने वाला बांसा गांव निवासी शीशपाल चला रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर बस को स्टार्ट ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली में परिवार जुंडला से चलकर कतलाहेड़ी से बांसा की तरफ सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे।
महिला और ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत
यूपी बदाऊ निवासी नसीद ने बताया कि हादसे में उसकी पत्नी जूली और ट्रैक्टर चला रहे उसके दोस्त नरेश (22) की मौत हो गई। मृतक नरेश काम के लिए रविवार सुबह ही यूपी से उनके पास आया था।
नसीद ने बताया कि हादसे में उसकी बहन निशा, बहनोई फरीद, सीमा, मुसीद, अर्जुन, मंजला, बिंदी, छोटे लाल, बच्चों में ज्योति (4), काजल (8), सुमन, नेहा, दीपक, अर्जुन, राज घायल हो गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.