- Hindi News
- National
- Khuti News Two Possible Patients Of Corona Virus In Obstruction Isolation Ward Ready
कोरोना वायरस के दो संभावित मरीज ऑर्ब्जेवशन में, आईसोलेशन वार्ड तैयार
नोवेल कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता आवश्यक: सिविल सर्जन
दुनियाभर के 120 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है । इससे लोगो की चिंताएं बढ़ गयी है। खूंटी में भी दो लोगो को सस्पेक्ट मानते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने उसके घर में ही ऑर्ब्जेवशन में रखा है। पहले तीन लोग थे। अब दो ही मरीज को उसके ही घर में विशेष निगरानी रखा गया है। ये लोग चीन, थार्इलैंड एवं दिल्ली से आये थे। चीन से आये व्यक्ति को मुक्त कर दिया गया है।
सीएस ने बताया कि चीन से आये मरीज को एहतियातन निगरानी में रखा गया था। सब कुछ ठीक ठाक पाये जाने पर उसे मुक्त कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर गंभीर व सतर्क है। जिले में सदर अस्पताल समेत सभी प्रखंडों में आर्इसोलेशन वार्ड बनाया गया है । प्रशिक्षण का कार्य भी पुरा कर लिया गया है। जरूरी किट भी मंगा लिया गया है। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस से अनावश्यक डरने की आवश्यकता नहीं, सावधानी व सतर्कता से बचाव आसान है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे फैलने से आप रोक सकते हैं। यह छोटी सी सावधानी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कोरोना वायरस के लक्षण हैं नाक बहना, कफ और खांसी, गले में दर्द, सिर दर्द, कई दिनों तक रहने वाला बुखार, निमोनिया व ब्रोंकाइटिस। उन्होंने बताया गया कि एहतियातन के तौर पर जनसमुदाय में कोरोना वायरस से बचाव हेतु अपने हाथ साबुन और पानी या हैंड सैनिटाइजर या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करने की अपील की है। खांसते एवं छींकते हुए अपनी नाक एवं मुंह को टिशू पेपर या हथेली से ढकें। जिन्हें सर्दी एवं फ्लू जैसे लक्षण हो उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें। इसके अलावा खाने को अच्छे से पकाएं, मीट एवं अंडे को भी पकाकर ही खाएं एवं जानवरों के संपर्क में कम आए।