- Hindi News
- National
- Ranchi News Two Sides Clash Over Drinking Cannabis In Cemetery Fiercely Beaten
कब्रिस्तान में गांजा पीने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट
हटिया चाईबासा टोली और मुस्लिम बस्ती के युवकों में मंगलवार को कब्रिस्तान में गांजा पीने पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष भिड़ गए, जमकर मारपीट हुई। कुछ लोग घायल हुए। सूचना पर आसपास स्थानीय लोग वहां जुट गए, फिर सड़क जाम कर नारेबाजी की। इस वजह से कुछ देर फरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हटिया विनीत कुमार, जगन्नाथपुर थानेदार अभय कुमार, धुर्वा थानेदार राजीव कुमार वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम एक घंटे बाद खुला।
दोनों पक्षों में हुई सुलह, पुलिस ने दिया आश्वासन
बुधवार को हटिया में दोनों पक्षों की बैठक हुई। बैठक में हटिया एएसपी, जगन्नाथपुर थानेदार सहित सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में दोनों पक्षों ने घटना की निंदा की। साथ ही, पुलिस के समक्ष अपनी बात भी रखी। हटिया एएसपी ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। यह भी कहा कि वह कब्रिस्तान में नशीले पदार्थ का सेवन करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे को अबीर लगाकर मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया।
कब्रिस्तान में गांजा पीने से मना किया तो बात बढ़ी
हटिया चाईबासा टोली के पास एक कब्रिस्तान है। वहां अक्सर आसपास के कुछ युवक बैठकर गांजा व शराब पीते हैं। मंगलवार को भी दिन के करीब तीन बजे वहां कुछ युवक गांजा पी रहे थे। वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने उन्हें मना किया। इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। स्थानीय लोगो का कहना था कि गांजा पीने वाले युवकों को पुलिस रोकती नहीं। वे कब्रिस्तान में बैठकर गलत करते है और जब उन्हें स्थानीय लोग मना करते है तो वे उनसे ही उलझ मारपीट करते है।
स्थानीय लोगों के मना करने पर करते हैं मारपीट