पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइटावा (उत्तर प्रदेश). उत्तर प्रदेश के इटावा में दो नाबालिग बहनों की गोली माकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से कुछ गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि दोनों बहनों को एक से ज्यादा गोलियां मारी गई हैं। दूसरी तरफ, परिवार ने कहा है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बता दें कि उन्नाव रेप केस को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार दबाव में है और राज्य में कानून-व्यवस्था के हालात खराब होने के आरोप लग रहे हैं।
क्या है मामला?
- घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली। मीडिया रिपोर्ट्स में परिवार के हवाले से बताया गया है कि दोनों बहनें जिनमें से एक की उम्र 17 और दूसरी की 13 साल है, सोमवार शाम नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थीं। लेकिन, वो दोनों ही घर नहीं लौटीं।
- इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में गांव में उनकी तलाश शुरू हुई। घटना कैलामउ गांव की है। ये गांव कानपुर से 190 किलोमीटर दूर बताया जाता है। बाद में एक खुले मैदान में दोनों बहनों के शव बरामद हुए।
परिवार ने क्या कहा?
- परिवार ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। इसलिए बच्चियों को किसने मारा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
- पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि लड़कियों से रेप हुआ था। हालांकि, ये भी कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ था या नहीं।
- इटावा के एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने कहा- पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अपनी जांच तेजी से कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.