पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. एक एयर होस्टेस ने एक एमएलसी के दो बेटों सुशांत रंजन और प्रशांत रंजन पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने महिला थाने में केस दर्ज करा दिया है। थानेदार विभा कुमारी ने बताया कि दोनों भाइयों पर भादवि की धारा 354 बी, 323, 504, 509 और 341 के तहत केस दर्ज किया गया है। इधर, सिटी एसपी सेंट्रल डी. अमरकेश ने कहा कि दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। एयर होस्टेस नेहरूनगर में रहती है। घटना पाटलिपुत्र कॉलोनी की है।
मारपीट कर कमरे में कर दिया था बंद
- एयर होस्टेस ने दर्ज केस में कहा है कि 16 मई को वह छोटे भाई से मिलने उसके घर गई थी। कुछ समय बाद ही बड़ा भाई भी आ गया। बड़े भाई को देखते ही सारे नौकर गायब हो गए। वह अपने ड्राइवर के साथ गई थी। ड्राइवर को भी छोटे भाई ने सामान लाने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद बड़े भाई ने कहा कि अगर तुम इसके साथ हो तो मेरे साथ भी रहो। फिर मारपीट करने लगे। कमरे में बंद कर दिया और गाली-गलौज की। मौके पर घर में कई नौकर थे। मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई नहीं आया। हाथों में काफी चोट आई थी। किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली।
दोनों भाई दोस्ती करने की कर रहे थे कोशिश
- एयर होस्टेस मुंबई में रहती थी और वहीं नौकरी करती थी। मां की तबीयत खराब होने के कारण वह नौकरी छोड़कर कुछ दिनों से पटना में रह रही हैं। उसके अनुसार, दोनों भाई उससे मार्च से ही दोस्ती करने की कोशिश कर रहे थे। जब बड़ा भाई सफल नहीं हो पाया तो फिर छोटे भाई ने कोशिश की। एक सोची समझी साजिश के तहत मुझे बुलाकर धमकाने की कोशिश की।
- एयर होस्टेस के अनुसार 16 मई को जॉगिंग से लौटने के बाद छोटे भाई का फोन आ रहा था। उसने बहुत मिन्नतें कीं और रोया भी। इसके बाद मैं अपने ड्राइवर के साथ उसके आवास पर गई, जहां मारपीट की घटना हुई। महिला सबसे पहले पाटलिपुत्र थाने में शिकायत करने पहुंची, जहां आवेदन नहीं लिया गया फिर महिला थाने गई।
एमएलसी ने कहा- बेटों को दिए हैं अच्छे संस्कार
- एमएलसी ने कहा कि शनिवार को दिल्ली से पटना लौटा हूं। जानकारी मिली। दोनों बेटों से पूछताछ की। बेटों ने बताया कि एयर होस्टेस ही घर आई थी। उसी ने मारपीट की।
- एमएलसी ने कहा- हमने बेटों को अच्छे संस्कार दिए हैं। वे ऐसा नहीं कर सकते। पुलिस मामले की जांच करे। दोषी हो तो दोनों बेटों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। हम इसमें क्या कर सकते हैं?
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.