- Hindi News
- National
- Tamar News Two Wild Elephants Crush Widow Woman In Tamad Panic Broke Three Houses
तमाड़ में दो जंगली हाथियों ने विधवा महिला को कुचला, तीन घरों को तोड़ फैलाई दहशत
तमाड़ में बुधवार की रात घर के पिछला हिस्से को तोड़ रहे जंगली हाथियों के भय से जान बचाने के लिए दरवाजे की ओर भाग निकली विधवा पानो देवी को दो जंगली हाथियों ने कुचल-कुचल कर मार डाला। वह गांगो गांव निवासी स्व, सुरेन पांडे की प|ी थी। उसके दोनों पुत्र घर के एक कोने में दुबके रहे। बताया जाता है कि रात्रि करीब एक बजे विशालकाय दो जंगली हाथी गांव में आ धमके और एक ने पानो देवी के घर के पिछले हिस्से को तोड़ने लगा। दूसरा हाथी दरवाजे की ओर खड़ा रहा। हाथियों के आ धमकने और घर तोड़ने की जानकारी होने पर मृतका जान बचाने के लिए दरवाजे की भागी। इस बीच दूसरे हाथी ने उससे अपने चपेट में ले लिया और उसके कमर में भारी भरकम पैर से कुचल दिया जिसे उसकी तत्काल माैत हो गई। घटना को अंजाम देकर जाते-जाते जंगली हाथियों ने पुस्तम स्वांसी और मंगल सिंह मुंडा के घर को भी तोडा। इसके अलावे पुस्तम स्वांसी, तुला कुमारी, रामनाथ पांडा आदि किसानों के खेत पर लगी गेहूं, चने और अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इस बीच ग्रामीण दहशत से अपने-अपने घरों में दुबके रहे। ग्रामीणों की माने तो दोनों जंगली हाथी विगत पांच दिनों से उत्पात मचाने लगे हैं। इसकी जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई जिसे लोग काफी आक्रोश में हैं।
दोनों पुत्र समल पांडे व धीरेन पांडे को मिला पचास हजार
घटना की जानकारी मिलते ही हमेशा की तरह वन विभाग और पुलिस के अधिकारी औपचारिकता निभाने गांगो गांव पहुंचे। वनपाल करमा गाड़ी, वनरक्षी अजय होरो, सिप्रियन टूटी, विजय लेमसा और जारगो पंचायत के मुखिया रवि पातर एवं भुइंयाडीह के मुखिया किशोर भगत द्वारा मृतका के दोनों पुत्रों समल पांडे एवं धीरेन पांडे को अग्रिम पचास हजार की राशि मुआवजे के तौर पर दी गई। वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।