खूंटी में स्कॉर्पियो पलटी दो युवकों की मौत
खूंटी | खूंटी थाना क्षेत्र के रिदाडीह के समीप होली के दिन मंगलवार को स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रेजन गुड़िया एवं अभिषेक भेंगरा के रूप में हुई है। मंगलवार को ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह खूंटी तमाड़ मुख्य पथ पर रिदाडीह गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नियंत्रण खोने की वजह से सड़क से दूर खेत में जा गिरी।जहां मौके पर ही तोरपा के बोतलों निवासी अभिषेक भेंगरा(29) की मौत हो गयी।जबकि गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय रेजन गुड़िया को सदर अस्पताल लाया गया। उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स भेजा गया। लेकिन उसकी भी मौत हुटार के समीप रास्ते में हो गई। वह मूल रूप से गुमला जिले का निवासी था। वर्तमान में मार्टिन बंगला में रहता था।