पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशीली सामग्री सहित बाइक सवार दो युवक काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरड़| सन्नी एनक्लेव पुलिस द्वारा खानपुर चौक के निकट नाके के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को 400 ग्राम गांजा वह 40 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सनी एनक्लेव पुलिस पोस्ट इंचार्ज अजय कुमार ने बताया उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक नशे की सामग्री लेकर जा रहे हैं। इनके द्वारा नाके के दौरान पल्सर नंबर पी बी 31जे 9457 को रोककर उस पर सवार दो युवकों को काबू किया। जिनके पास से उक्त नशीली सामग्री बरामद की गई । पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम जिला मंडी हिमाचल प्रदेश निवासी विपिन सिंह और यूपी निवासी गुड्डू सिंह बताया। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...