- Hindi News
- National
- Hamirpur News Two Youths Injured After Pickup Of Car Of Youth Going On Playing Holi
होली खेलकर जा रहे युवकों की कार की पिकअप से भिड़ंत, दो युवक घायल
हमीरपुर मार्ग पर डली के निकट सरकाघाट से भोरंज की ओर जा रही मारूति कार व भोरंज से सरकाघाट की ओर आती पिकअप में टक्कर होने से कार में सवार दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सरकाघाट में होली खेलने के बाद आशीष शर्मा (32) पुत्र रमेश शर्मा व सौरभ शर्मा (34) पुत्र नरेंद्र शर्मा गांव बरचछवाड़ मारूति में बैठ कर भरेड़ी की तरफ जा रहे थे। कार को सौरभ शर्मा ड्राइव कर रहा था। सरकाघाट की ओर से आ रही पिकअप में डली के निकट टक्कर होने से कार में सवार दोनों आशीष व सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस में दोनों को सिविल अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रपाल ने घटना की पुष्टि की है।