पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअंडर-19 विश्व कप क्रिकेट के सेमी फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका के सामने 268 रन का लक्ष्य रखा है.
बांग्लादेश के मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने भारत को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया.
भारत ने अनमोलप्रीत सिंह के 72 और सरफ़राज़ ख़ान के 59 रन की पारी के बदौलत निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुक़सान पर 267 रन बनाए.
भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही. उसका पहला नौंवे ओवर में 23 रन के स्कोर पर गिरा, जब ऋषभ पंत कैच आउट हो गए. पंत ने 14 रन बनाए. कप्तान ईशान कप्तान केवल सात रन ही बना पाए.
वॉशिंगटन सुंदर ने 49 और अरमान जाफर ने 29 रन का योगदान दिया.
श्रीलंका के एएम फर्नांडो ने 10 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट चटकाए. उनके अलावा कुमारा और निमेश को दो-दो विकेट मिले.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.