पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदिल्ली में उबर के ज़रिए बुक की गई टैक्सी में कथित बलात्कार के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रतिबंध की घोषणा तो कर दी गई है, मगर उस पर अमल होता नहीं दिख रहा है.
यह स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली पुलिस को प्रतिबंध लागू करने का निर्देश जारी किया गया है या नहीं.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि \"परिवहन के किसी भी साधन पर प्रतिबंध लगाना ठीक नहीं है, इससे लोगों को असुविधा होती है, बैन समाधान नहीं है, समाधान व्यवस्था में बदलाव से होगा.\"
केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश सिंह ने एक फ़ैक्स मैसेज भेजकर राज्यों के गृह सचिवों और पुलिस प्रमुखों से कहा है कि वे ऐसी सभी टैक्सी सेवाओं पर रोक लगा दें जो राज्यों में रजिस्टर्ड नहीं हैं.
पाँच मिनट में टैक्सीइस बीच, बीबीसी संवाददाता ने जब कंपनी के ऐप से गाड़ी बुक की तो उन्हें तत्काल गाड़ी उपलब्ध होने का संदेश मिल गया.
बीबीसी ने जब इस कंपनी के ऐप पर गाड़ी माँगी तो पाँच मिनट में ड्राइवर और गाड़ी के उन तक पहुँचने का संदेश मिला.
उबर के ऐप ने आने वाली गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम और उसका फ़ोन नंबर भी दिया है.
शनिवार को इस टैक्सी सेवा के एक ड्राइवर पर एक महिला यात्री के बलात्कार का आरोप लगा था.
उबर कंपनी के ऐप से गाड़ियाँ बुक करायी जाती हैं.
अदालत ने बलात्कार के अभियुक्त ड्राइवर को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.
इस मामले में जब बीबीसी ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने परिवहन विभाग से बात करने को कहा.
वहीं दिल्ली के परिवहन विभाग ने कहा कि इस पर वे एक बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट करेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.