पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदिल्ली पुलिस ने टैक्सी एजेंसी उबर के ख़िलाफ़ कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मामला दर्ज होने के साथ ही दिल्ली पुलिस गिरफ़्तार टैक्सी ड्राइवर और उबर अधिकारियों से पूछताछ भी कर ही है.
शनिवार को इस टैक्सी सर्विस के एक ड्राइवर को एक महिला यात्री के साथ कथित बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टैक्सी सर्विस उबर पर प्रतिबंध लगा दिया है.
\'सीसीटीवी लगाए गए\'मंगलवार को राज्यसभा में सांसदों के सवालों के जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन की कोई टैक्सी सर्विस न चले.
केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी बताया कि पीसीआर वैन बढ़ाकर 1000 कर दी गई है और 3,700 स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बतयाा कि ड्राइवर का चरित्र प्रमाण पत्र फ़र्ज़ी था.
राजनाथ सिंह ने यह भी बताया के नेशनल क्राइम रिकॉर्डस् ब्यूरो का सेन्ट्रल डाटा बैंक बनाने पर काम कर रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.