पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रिटिश कंपनी कैनॉनिकल एक बार फिर उंबटू सॉफ़्टवेअर से चलने वाला स्मार्टफ़ोन बाज़ार में उतारने जा रही है. उबंटू ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर है जो कॉपीराइट से मुक्त होता है.
एक्वैरिस ई 4.5 उबंटू संस्करण कार्ड आधारित इंटरफेस पर निर्भर होगा जिसमें कोई ऐप नहीं काम करेगा. इस हैंडसेट को मॉनीटर से जोड़ने पर यह डेस्कटॉप कंप्यूटर जैसा काम नहीं करेगा.
कैनॉनिकल, चीनी कंपनी शॉओमी की कामयाबी से काफ़ी उत्साहित है. कंपनी को उम्मीद है कि इस उत्पाद को भी लोग पसंद करेंगे.
उबंटू की होगी फ़्लैश मार्केटिंगउबंटू यूरोप में अगले हफ़्त इस स्मार्टफ़ोन को बहुत थोड़े समय के लिए बेचेगी.
कैनॉनिकल की मोबाइल क्षेत्र के उपाध्यक्ष क्रिस्चियन परीनो कहते हैं, \"हम एक बाजार के बड़े स्टोर पर ज़्यादा समय तक टिकने वाले नहीं हैं. इसे लोग इसलिए खरीदेंगे कि वे जानना चाहेंगे कि आख़िर यह काम कैसे करता है. लोग ऐप आधारित चीजें ज़्यादा पसंद करने लगे हैं, इसलिए हम इस उत्पाद को एक जगह ज्यादा देर बेचने पर ज़ोर नहीं दे रहे हैं.\"
फ़िलहाल, स्कूलों, सरकारी दफ़्तरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में लाखों कंप्यूटर उबंटू सॉफ़्टवेयर से चलते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.