पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूक्रेन के प्रधानमंत्री आर्सेनिय यात्सेन्युक ने रूस पर आरोप लगाया है कि वो उनके देश को \'मिटाना\' और सोवियत संघ को दोबारा बनाना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि यूक्रेन \'अभी भी युद्ध के दौर में\' है. उन्होंने रूस पर उकसाने का आरोप भी लगाया.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में यात्सेन्युक ने कहा, \'\'उनका लक्ष्य पूरे यूक्रेन को हथियाना है.\'\'
उन्होंने कहा कि उत्तर अटलांटिक ट्रीटी संगठन यानी नैटो ही यूक्रेन को बचाने का \'एकमात्र ज़रिया\' है.
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन के नैटो में जल्द शामिल होने की संभावना नहीं है.
रूसी \'दख़ल\'यूक्रेन और पश्चिमी देशों का आरोप है कि रूस पूर्वी यूक्रेन में सक्रिय रूस समर्थक विद्रोहियों का पक्ष लेकर दख़लअंदाज़ी कर रहा है. रूस इससे इंकार करता रहा है.
अमरीका ने यूक्रेन में रूस की सक्रियता के ख़िलाफ़ हाल ही में कुछ और प्रतिबंध लगाए हैं.
पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक पृथकतावादियों और यूक्रेन सेना के बीच पांच सितम्बर से संघर्ष विराम लागू है, पर लड़ाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.