पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
सूरत। उमरगाम में स्थित वृंदावन स्टूडियो में आज एक सीरियल की शूटिंग के दौरान सेट पर अचानक आग लग गई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों में भय का माहौल देखा गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही समय पर आग पर काबू पा लिया। कई दिनों से चल रही है शूटिंग…
उमरगाम के इस स्टूडियो में काफी दिनों से एक सीरियल की शूटिंग चल रही है। इस दौरान लग आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। पर शूटिंग के दौरान स्टूडियो में काम कर रहे लोगों में घबराहट का माहौल देखा गया। फायर ब्रिगेड की टीम का कहना है कि यहां पर फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे।
कई प्रसिद्ध धारावाहिकों की शूटिंग हो चुकी है
इस स्टूडियो में अभी तक कई सीरियलों की शूटिंग की जा चुकी है। इसमें रामायण, सूर्यपुत्र शनि प्रमुख हैं। इसके पहले भी इस स्टूडिेयो में कई बार आग लग चुकी है, पर यहां फायर सेफ्टी की कोई सुविधा नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.