पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उन्नाव रेप केस: पीड़िता के चाचा का आरोप- 4 दिन से मेरा भतीजा लापता; गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं MLA के गुर्गे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

- पीड़ित परिवार का कहना है कि यूपी पुलिस आरोपी अतुल सिंह की मदद कर रही है।

- मामला पिछले साल 4 जून का है। विधायक सेंगर समेत कुछ लोगों के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

 

लखनऊ.  उन्नाव रेप कांड में CBI ने 4 केस दर्ज किया है। CBI ने विधायक के मददगार शशि सिंह के बेटे शुभम सिंह को भी मुकदमे में आरोपी बनाया है। CBI पीड़िता से जुड़े पुराने विवादों की कड़ियां भी जोड़ने में लगी 

है।  माखी थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर CBI ने केस दर्ज किया है। पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 11 जून 2017 की घटना में शुभम सिंह, नरेश तिवारी,बृजेश यादव पर हैं। 20 जून 2017 को माखी थाने में धारा 363 और 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। माखी पुलिस मामले में कोर्ट में चार्जशीट भी लगा चुकी है। सीबीआई मुकदमे की पुनर्विवेचना करने जा रही है। मंगलवार को सीबीआई को विधायक कुलदीप के भाई अतुल सिंह समेत पीड़ित के पिता के हत्या में आरोपित आरोपियों की भी 4 दिन की रिमांड मिल गयी है।

 

 

पीड़िता के परिवार का आरोप मेरा भतीजा लापता

 

- वहीं, इससे पहले उन्नाव रेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के गुंडों ने पीड़ित परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दी। लड़की के चाचा ने कहा कि उनका भतीजा 4 दिन से लापता है। विधायक और उसके भाई अतुल सिंह के लोग गांव में घूम रहे हैं। परिवार की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है और उन्हें जान का खतरा है। बता दें कि नाबालिग से रेप और उसके पिता की मौत के मामले में शुक्रवार को विधायक और उससे पहले भाई अतुल की गिरफ्तारी हो चुकी है। केस की जांच सीबीआई के जिम्मे है।

 

गुंडों ने चुप रहने की धमकी दी

- लड़की के चाचा का आरोप है कि कुलदीप सेंगर के कुछ लोग शनिवार को दो गाड़ियों से गांव आए थे। लोगों को मुंह नहीं खोलने के लिए धमकाया और हमें गांव छोड़ने के लिए कहा। दूसरी ओर आरोपी अतुल सिंह जेल से अपने गुर्गों से बात करता है। हम लोगों का पल-पल का वीडियो बनाया जा रहा है।

 

7 दिनों की CBI रिमांड पर विधायक

- उधर, गैंगरेप केस में आरोपी विधायक को कोर्ट से राहत नहीं मिली। सीजेएम सुनील कुमार ने शनिवार को दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद विधायक को 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने सीबीआई से विधायक को 21 अप्रैल सुबह 10 बजे दोबारा पेश करने के लिए कहा है।

 

सीबीआई ने कराया लड़की का मेडिकल

- सीबीआई 35 घंटे तक पूछताछ करने के बाद शनिवार को करीब 3.30 बजे सेंगर को कोर्ट लेकर पहुंची थी। विधायक ने कहा- ''मुझे भगवान और न्याय पर भरोसा है इसलिए यहां आया हूं।'' 

- इससे पहले सीबीआई ने पीड़ित लड़की का लखनऊ में मेडिकल कराया और फिर उसे वापस उन्नाव भेज दिया। बता दें कि विधायक सेंगर को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था।

 

विधायक की मददगार शशि सिंह गिरफ्तार

- सीबीआई ने शनिवार को ही विधायक के साथ आरोपी बनाई गईं शशि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। शशि सिंह पर पीड़िता को विधायक से मिलाने का आरोप है। उन्हें गिरफ्तार कर सीबीआई मुख्यालय लाया गया।

 

क्या है पूरा मामला

- मामला पिछले साल 4 जून का है। 17 साल की किशोरी की मां ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत कुछ लोगों के खिलाफ रेप की शिकायत की थी।
- 3 अप्रैल को विधायक के भाई अतुल ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
- 8 अप्रैल रविवार को पीड़िता ने परिवार समेत मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।।
- 9 अप्रैल को पीड़िता के पिता की उन्नाव जेल में मौत हो गई। महिला ने उन्नाव में परिवार के खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाने का भी आरोप लगाया था।
- मामले में माखी थाने के एसओ समेत 6 कॉन्स्टेबल पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...