पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदतिया(एमपी)। 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि रिश्ते में चाचा लगने वाले हरकिशन कुशवाह उसको शादी का झांसा देकर 15 दिसंबर 2017 से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर सात अप्रैल को ग्वालियर ले गया था। हरकिशन के साथ में गांव के ही शैलेंद्र धाकड़ और बंटी धाकड़ भी गए। इन तीनों ने ग्वालियर ले जाकर नौ अप्रैल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे एक मंदिर पर बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए।
आरोपी बोले पुलिस को बताया तो पिता मार डालेंगे
- आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे व उसके पिता को जान से खत्म कर देंगे। युवती भयभीत हो गई।
- बाद में सूचना मिलने पर पुलिस सेंवढ़ा पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर आई। युवती इतनी ज्यादा भयभीत हो गई कि उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया।
- एक महीने बाद युवती का जब डर खत्म हुआ तो हिम्मत जुटाकर माता पिता के साथ शनिवार देर शाम थाने पहुंची और पूरी घटना बताई।
- पुलिस ने चाचा हरकिशन समेत उसके दोस्तों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.