- Hindi News
- National
- Ranchi News Uncontrollable Mixer Machine Collided With A Lead Pickup Divider Beating 2 Workers
बेकाबू मिक्सर मशीन लाेड पिकअप डिवाइडर से टकराई, दबने से 2 मजदूरों की माैत
भास्कर न्यूज | चरही
चरही थाना क्षेत्र के एनएच 33 फौजी होटल के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक और सभी घायल गिद्दी थाना क्षेत्र के रिकवा गांव के रहने वाले थे। रिकवा से सभी लोग एक पिकअप वैन पर गुरुवार की सुबह सवार होकर हजारीबाग घर के छत ढलाई के कार्य में जा रहे थे। गाड़ी पर सीमेंट मिक्स करने वाली मशीन भी लोड थी। जैसे ही उक्त गाड़ी चरही फौजी लाइन होटल के समीप पहुंची अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी के पलटने से दो लोग गाड़ी के नीचे दब गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। एंबुलेंस को सूचित कर घायलों को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।