पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा पर हुए हमलों में इज़ाफ़ा हुआ है.
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संस्था का कहना है कि पिछले पांच सालों में लगभग 70 देशों की लड़कियों को स्कूल जाने के लिए हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा है.
इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि लैंगिग समानता का समर्थन करने वाले शिक्षक और अभिभावकों को भी निशाना बनाया गया है.
अधिकतर हमले उन देशों में हुए, जहां इस्लामी चरमपंथी लड़कियों की शिक्षा का विरोध करते हैं. इन देशों में अफ़ग़ानिस्तान, नाइजीरिया और सोमालिया शामिल हैं.
नकारात्मक परिणामसंयुक्त राष्ट्र का कहना है कि लड़कियों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने के नकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2012 में ही शैक्षिक संस्थानों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के ख़िलाफ़ 3600 हमले हुए हैं.
इस रिपोर्ट में उदाहरण के तौर पर नाइजीरिया के स्कूल की 300 लड़कियों का अपहरण, मलाला यूसुफ़ज़ई पर हमला और 2010 में सोमालिया में सक्रिय चरमपंथी संगठन अल-शबाब का लड़कियों को जबरन स्कूलों से हटाया जाना शामिल है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.