पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे की खानपान व्यवस्था पर सवाल उठाया है। सोमवार को रेल अवार्ड देने भोपाल पहुंचे रेल मंत्री ने कहा, ट्रेनों में मिलने वाले भोजन में पहले जैसा स्वाद कहां है। उन्होंने इस स्वाद को दोबारा लाना होगा, इसके लिए सुधार की जरूरत है। उन्हाेंने रेलवे सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि इसमें सुधार की अब भी जरूरत है। वह विधानसभा सभागार में राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने पुरस्कृत रेलकर्मियों और भारतीय रेलवे से इसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ रेलवे सेवा बनाने की ओर काम करने का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश को अब मिलते हैं 6 हजार करोड़
-कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेलवे को देश के लिए जोड़ने का माध्यम बताया। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जो आनंद रेलवे की यात्रा में है, वह हवाई जहाज की यात्रा में नहीं। शिवराज ने कहा कि पहले रेलवे के विकास के लिए मध्य प्रदेश को यहां 400 करोड़ रुपए मिलते थे, यह राशि अब बढ़कर 6000 करोड़ रुपए हो गई है।
-इस अवसर पर उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना का विवरण देते हुए कहा कि रेलवे हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसके ठप होने से देश खत्म हो जाता है यह चलती रहे दौड़ती रहे और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेवा हो यह संकल्प लेने का समय है। ट्रेन सप्ताह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का औपचारिक शुभारंभ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। इस मौके पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी भी मौजूद थे। 113 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है।
कॉमनवेल्थ खेलों में रेलवे ने हासिल की स्वर्णिम सफलता
-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि चौबीस घंटे सातों दिन भारतीय रेल के 13 लाख कर्मचारी सैनिकों जैसी मुस्तैदी से देश और नागरिकों की सेवा करते हैं। हमसे देश की अपेक्षाएं भी बढ़ी है । कॉमनवेल्थ खेलों में रेलवे के खिलाड़ियों ने देश के किये स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है। भारतीय रेल के सफ़लता में हर छोटे और बड़े कर्मचारी /अधिकारी का योगदान महत्वपूर्ण तथा सराहनीय है। कभी धनाभाव से दो-चार होती रेलवे के पास अब योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त धन है।
-रेल राज्य मंत्री ने कहा कि विकास और सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और आईटी के प्रयोग को बढ़ावा देने की ज़रूरत है। इस अवसर पर उत्कृट सेवाओं के लिये, तथा विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.