पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नीतियों के आधार पर भाजपा और एनडीए के खिलाफ विपक्ष की एकता जरूरी है लेकिन बिहार में फिलहाल राजद से गठबंधन नहीं होगा। सभी वाम दल नीति के आधार पर अपना या संयुक्त वामदल कार्यक्रम चला रहे हैं। भविष्य में सभी वामदल एक हो सकते हैं। फिलहाल ऐसी संभावना नहीं है। आज भाजपा महिला, दलित और अल्पसंख्यक विरोधी हो गई है। यूपी में दुष्कर्म के आरोपी विधायक को सरकार बचा रही है। यूपी में तुरंत योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल से एक मई तक पूरे देश में भाजपा भगाओ देश बचाओ आंदोलन शुरू होगा। एक मई पटना के गांधी मैदान में सभा होगी। हाल में बिहार में हो रही घटनाओं पर नीतीश सरकार पर सवाल उठाया। कहा सीएम नीतीश को भाजपा और आरएसएस ने हाईजैक कर लिया है। अंबेडकर जयंती पर सभी वामदल मिल कर संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाएंगे। 15 अप्रैल को नागरिक संगठनों द्वारा महिलाओं और दलितों पर अत्याचार के विरोध में प्रतिवाद मार्च में पार्टी शामिल होगी। सीपीएम के राष्ट्रीय सम्मेलन के खुला सत्र में पार्टी की ओर से वे खुद शामिल होंगे जबकि भाकपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में तमिलनाडु के नेता शामिल होंगे।
विधान परिषद चुनाव में राजद और कांग्रेस को समर्थन देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बिना मांगे पार्टी ने राजद को समर्थन दिया था। विप चुनाव पर पार्टी ने अभी निर्णय नहीं लिया है, लेकिन पार्टी भाजपा के खिलाफ रहेगी।
राज्य सचिव कुणाल और राजाराम सिंह ने कहा कि बिहार में किसान आत्महत्या पर मजबूर हैं। सरकार किसानों और मजदूरों की नहीं सुन रही है। मक्का फसल में दाना नहीं आने के बाद किसानों को सरकार मुआवजा नहीं दे रही है। फसल बीमा योजना पूरी तरह बीमा कंपनियों को लाभ दिलाने के लिए है न कि किसानों को।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.