रांची | यूनिवर्सल होंडा ने रविवार को विंटर राइड का अायोजन किया। होंडा टू व्हीलर्स के अधिकृत विक्रेता द्वारा अायोजित विंटर राइड में जिसमें 40 ग्राहकों ने हिस्सा लिया। हेहल से रुक्का तक की दूरी तय करने के दौरान उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। कंपनी के इंजीनियरों ने वाहनों के रखरखाव की जानकारी दी। भागीदारों को गिफ्ट कूपन और उपहार दिए गए। कंपनी के सेल्स मैनेजर रोहित बोकड़े और सर्विस इंचार्ज प्रतीत राणा भी शामिल हुए।